सीएम डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

0
mp-cm-9-2-26-518820

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके समर्पण, अनुशासन तथा कठोर परिश्रम का परिणाम हैं।

मुख्यमंत्री ने चीन के हांगझोउ में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2026 की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जोड़ी सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की सफलता देश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

डॉ. यादव ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की भी सराहना की। उन्होंने महिला 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली हरजिंदर कौर को बधाई देते हुए कहा कि भारत की बेटियां विश्व मंच पर देश का सम्मान बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हरजिंदर कौर के कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्लासगो में भारत लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और गुलवीर सिंह की सफलता उनकी कठिन साधना, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सर्बिया के नोवी साद में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 की पी5-10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (एसएच1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा शूटर राहुल शर्मा को भी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि राहुल शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने उनके प्रदर्शन को प्रतिभा, अथक परिश्रम और अटूट संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed