CWG 2026: सीएम मोहन यादव ने लवप्रीत सिंह और सीमा कालीरमन को दी बधाई

0
mp-cm-23-7-26-5188

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक हासिल करने वाले भारतीय एथलीटों, सीमा कालीरमन और लवप्रीत सिंह को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीमा कालीरमन के प्रदर्शन पर जताया गर्व

महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने पर सीमा कालीरमन को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देश भर के करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाने के लिए उनकी सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सीमा की यह उपलब्धि देश की युवा प्रतिभाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

लवप्रीत सिंह को भी दी बधाई

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुरुषों के 110+ किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) वर्ग में रजत पदक (Silver Medal) जीतने वाले लवप्रीत सिंह को हार्दिक बधाई दी। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लवप्रीत का यह प्रदर्शन भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा जताई कि लवप्रीत आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी समर्पण के साथ देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed