मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

0
mp-cm-23-7-26-5188

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में 29 जुलाई 2026 बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन्य जीव संरक्षण के लिये प्राप्त वाहनों का लोकार्पण एवं वन्‍य जीव संरक्षण गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभागीय प्रकाशनों का विमोचन, सक्रिय वन्य जीव प्रबंधन से संबंधित वृत्त चित्रों के टीजर रिलीज और राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सदस्यों का अभिनन्दन भी करेंगे। मुख्यमंत्री वन्य जीव सरंक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समिति, ग्राम वन समिति एवं वन कर्मियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे।

कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रमुख सचिव वन एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed