केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

0
mp-cm-23-7-26-5188

मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त के रूप में एक लाख 9 हजार 19 करोड़ रुपए जारी करने के निणर्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों की आर्थिक समृद्धि के प्रयास निरंतर जारी हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त में मध्यप्रदेश के लिए 8 हजार 10 करोड़ रुपए शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिरिक्त कर वितरण के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed